पक्षियों को दाना डालना माना जाता है। कहते है ऐसा करते से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अधिकतर लोग अपने घर की छत या फिर बालकनी में पक्षियों के दाने की व्यवस्‍था करते है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाना डालने के कारण आपको नुकसान भी हो रहा है। दाना डालना शुभ जरूर होता है, लेकिन इसकी वजह से आपको भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। जानिए कैसे





दाना डालने पर चि‌ड़ियों से अधिक कबूतर आते हैं और कबूतर को बुध ग्रह माना जाता है, क्योंकि वो शांति का प्रतीक होता है।





लोग दाना छत पर डालते हैं और छत को राहु का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जब कबूतर दाना खाने छत पर आते हैं तो इस तरह से बुध और राहु का मेल हो जाता है।





दाना खाने से उसके आस पास की जगह गंदी होना स्वाभाविक होता है। जिस वजह‌ से राहु उस घर में रहने वाले लोगों की कुंडली में हावी हो जाता है





राहु के हावी होने पर घर के मान सम्‍मान में हानि के साथ घर में दरिद्रता ‌का भी वास होता है। इसीलिए दिन में एक बार पूरी छत या बालकनी जहां दाना रखा जाता है, उसे साफ जरूर करना चाहिए।