शास्‍त्रों में घर की महिलाओं को मां लक्ष्मी का का रूप माना गया है। अगर वो खुश रहती है तो उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। अगर आप भी धन के स्वामी बनना चाहते हैं तो पहले अपने घर की महिलाओं को फिर चाहे वो आपकी पत्नी हो या आपकी बहन, उन्हें ये 3 गिफ्ट देना चाहिए। ‌इन चीजों को उन्हें उपहार के तौर पर देने से परिवार में न कभी कोई विवाद होता है और न ही पैसों की कभी कोई कमी।





घर की महिलाओं को उपहार स्वरूप कपड़े देने चाहिए। पत्नी, माता, बेटी और बहन को अच्छे व सुंदर कपड़े पहनाने वाले व्यक्ति पर मां लक्ष्मी हमेशा अपनी कृपा बरसाती है। 





जो पुरुष अपने घर की महिलाओं को उपहार में वस्‍त्र नहीं देते, उन पर मां लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी अपना वर्चस्व स्‍थापित कर लेती है। जिसके बाद उनके मान सम्मान में हानि, धन की कमी, घर में लड़ाई झगड़ा आदि होने लगते हैं।





जिस घर की महिलाएं गहनों से सजती संवरती है, वह घर हमेशा वैभव संपन्न रहता है। किसी विशेष मौकों पर घर की महिलाओं को तोहफे में गहने देते रहना चाहिए।





मीठी वाणी में बात करना भी किसी उपहार से कम नहीं है। अगर आप अपने घर की महिलाओं से मीठी वाणी में बात करते हैं और उन्हें पूरा सम्मान देते हैं तो उस घर का हमेशा विकास होता है।