15 अगस्त को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव है। भादों माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। हिन्दूओं के घरों में की मूर्ति अवश्य होती हैं कुछ लोग भगवान कृष्ण को बाल स्वरूप की पूजा की जाती है, लेकिन बालगोपाल की पूजा आराधना करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

यह भी पढ़े- 





जिस घर में भगवान बाल गोपाल की मूर्ति की पूजा होती है वहां पर तुलसी की माला का होना बहुत आवश्यक माना गया है क्योंकि भगवान को तुलसी बहुत पंसद  होती है। इससे घर के वास्तुदोष खत्म होते है और भगवान की कृपा मिलती है।





बांसुरी भगवान कृष्णजी को बेहद अच्छी लगती है इसलिए श्रीकृष्णजी की मूर्ति के पास बांसुरी रखना चाहिए इससे वास्तुदोष कम होता है और घर मे धन-धान्य बना रहता है।





जब भी अपने घर में बाल गोपाल को रखें तो इनके साथ मोर पंख जरूर रखें। मोर पंख रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में भगवान की कृपा बनी रहती है।





भगवान कृष्ण को माखन खाना बहुत पंसद होता है इसलिए जब भी सुबह और शाम को भगवान की पूजा करें तो उनको भोग में मिश्री के साथ माखन जरूर खिलाएं





घर में अगर बाल गोपाल की मूर्ति की पूजा की जाती है तो कृष्ण को वैजन्ती की माला जरुर रखनी चाहिए और यह माला हमेशा उनके गले में उन्हें अवश्य पहनाएं  इससे भगवान प्रसन्न होते है